उन समाजकंटको को तुरंत गिरफ्तार करें: चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर:- मौदा जिले के श्री छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को खंडित किया गया है। पहली नजर में, ऐसा लगता है कि यह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में दरार पैदा करने का प्रयास है। ऐसे में नागरिकों को शांति बनाए रखने की जरूरत है। हम अगर शांति बनाए नहीं रखते तो असामाजिक तत्व अपने हेतु में सफल हो जाएगे।

इसलिए शांति बनाए रखे। यह आवाहन भाजपा के राज्य महासचिव और राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कीया गया है।

श्री बावनकुले ने कहा कि इस गंभीर और कष्टप्रद कृत्य के बारे में मौदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह कृत्य समाज में दरार पैदा करने की साजिश है। प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने और दोषियों को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। बावनकुले ने भी नागरिकों से इस मामले में शांत रहने की विनम्र अपील की है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। समाज में झगड़े नही होने चाहिए, इस तरह के षड्यंत्र सामाजिक उपद्रव पैदा कर रहे हैं। हमें उसके बहकावे में नहीं आना चाहिए। बावनकुले ने यह भी कहा कि पुलिस को इस विकृत रवैये वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।‌

Published by

Team Nagpur Updates

Nagpur Updates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Exit mobile version