लॉकडाउन के भरोसे ना रहो, खुद अपनी जीवन शैली बदलो: मुंढे

नागपुर: नगर आयुक्त मुंढे कल तक कोरोना नियंत्रण के लिए लॉकडाउन की कोशिश में थे। हर दो या तीन दिन में वह चेतावनी जारी करते थे। लेकिन कल उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना पर काबू पाया जा सकता है अगर लोग लॉकडाऊन पर अवलंबीत होने के बजाय अपनी जीवन शैली और आदतों को बदल दें।

मुंढे ने पालक मंत्री और नगर निगम की ओर से आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में लॉकडाउन पर जोर दिया था। इस बैठक में, मुंढे को छोड़ सभी ने लॉकडाऊन का विरोध किया था। मेयर जोशी ने लॉकडाऊन को रोकने के लिए दो दिन का जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। जिसमे लोगों ने जमकर सफल बनाया। इसके बाद भी, ऐसी आशंका थी कि मुंढे कभी भी लॉकडाऊन करेंगे। इसलिए, महापौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेतावनी दी थी कि अगर हमे जबरन लॉकडाऊन में डाला जाएगा तो हम सड़क पर उतरेकर प्रदर्शन करेंगे।

वर्तमान में कोरोना रोगियों की संख्या और शहर में होने वाली मौतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इस पृष्ठभूमि पर फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है क्या? यह सवाल मुंढे से किया गया, तो उन्होंने उल्टे पूछा कि लॉकडाउन लगाने से क्या फायदा होगा। लॉकडाउन तोड़ने वाले भी बहुत हैं। आप इसे फिर न्युज बनाओगे। अंततः, लॉकडाउन की सफलता या विफलता नागरिकों पर निर्भर करती है। उनके सहयोग के बिना कुछ भी सफल नहीं हो सकता। क्या इसका मतलब यह है कि लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा? यह पूछे जाने पर, “मैंने यह भी नहीं कहा, आप ही इससे गलत मतलब निकाल रहे हैं,” मुंढे ने कहा।‌‌

अगर मैं लॉकडाउन लगाता हूं, तो यह केवल 14 दिनों के लिए होगा। एक दिन भी कम या ज्यादा नहीं होगा। मुंढे ने कहा कि नागरिकों को चार दिन पहले नोटिस दिया जाएगा। लॉकडाउन प्रशासन के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप फेस मास्क नहीं पहनते, अपनी जीवनशैली में बदलाव न लाए, नियमों का पालन न करें, तो लॉकडाउन भी समस्या का समाधान नहीं करेगा।

प्रचार के आरोप: मुझे शोहरत का बहुत शौक है। इसलिए, यह आरोप लगाया जाता है कि यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सोशल मीडिया पर लगातार चमकने कुछ न कुछ करते रहता हू। इसमें कोई तथ्य नहीं है। सभी फुटेज देखें। आज तक, मैंने कोविड के अलावा किसी भी विषय पर बात नहीं की है। उन्होंने अपने विरोधियों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह कोरोना और स्वच्छता के बारे में था।‌‌

Published by

Team Nagpur Updates

Nagpur Updates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Exit mobile version