नए नगर आयुक्त देंगे मुंढे के अधूरे कामो को पूरा अंजाम

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के नए आयुक्त राधाकृष्णन बी पद ग्रहण करने के बाद से ही एक्शन मोड में हैं। कुख्यात डॉन संतोष अम्बेकर के दूसरे बंगले पर कमिश्नर ने कार्रवाई की। इससे पहले, पूर्व नगर आयुक्त मुंढे ने अम्बेकर के एक बंगले के खिलाफ कार्रवाई की थी।

राधाकृष्णन बी ने  संतोष अम्बेकर के अवैध बंगले को गिराने का आदेश दिया था। आयुक्त के आदेश के बाद अम्बेकर के बंगले को कल ढहा दिया गया। नगरपालिका ने ढाई हजार वर्ग फुट के क्षेत्र में अवैध बंगले के खिलाफ कार्रवाई की। संतोष अम्बेकर की पत्नी के नाम चार मंजिला बंगला है।

इससे पहले फरवरी में तत्कालीन कमिश्नर मुंढे ने एक बंगले पर कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि पद संभालने के बाद पहले महीने में उन्होंने अम्बेकर के किले को ढहा दिया था। संतोष अम्बेकर के ईतवारी स्थित एक अनधिकृत बंगला था। अम्बेकर इसी बंगले से अपना गिरोह चला रहा था।‌‌

नागपुर महानगरपालिका ने संतोष अम्बेकर को एक कानूनी नोटिस जारी कह इसे हटाने कहा था। हालांकि, चूंकि उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, मुंढे ने बंगले को गिराने का आदेश दिया था। एक बंगला ढहाए जाने के बाद अब कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने दूसरे बंगले पर कार्रवाई की है।

डॉन संतोष अम्बेकर, जो नागपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं, भी कोरोना से संक्रमित थे। संक्रमण के बाद कुछ दिनों तक जेल के अस्पताल में उनका इलाज चला। बाद में उनका इलाज मेयो के कोविड अस्पताल में किया गया।

लेटलतीफोंको झटका: मुंढे की ही तरह, राधाकृष्णन ने पदभार ग्रहण करने के कुछ दिनों के भीतर अम्बेकर को झटका दिया। नागपुर नगर आयुक्त के पद से मुंढे के स्थानांतरण के बाद, निगम के कर्मचारी काम पर वापस देर से आने लगे। इसलिए, राधाकृष्णन बी भी मुंढे के नक्शेकदम पर चलते हुए, निगम के 66 कर्मचारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किए थे।‌‌ कल की कारवाई के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि नागपूर में अपराध और अनर्गल बातें अब नहीं चलने वाली।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Exit mobile version