नागपुर :प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में न जबए कोरोना पीड़ित मरीज़ मिल रहे हैं।
दरअसल आज नागपुर के मेडिकल कॉलेज के वार्ड क्रमांक 25 में 2 और कोरोना संदिग्धों की मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है पहला मरीज़ नामदेव नगर का रहवासी था परन्तु कुछ लोगों का कहना है उसकी रिपोर्ट नेगटिव आयी है.
और दूसरा मरीज़ परसिविनि का रहवासी था जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है।उसकी मौत का समय आज शाम 4:30 बजे के आसपास का है।हालांकि अभी उसकी कोरोना रिपोर्ट आने का अभी भी इंतजार है ।दूसरी तरफ नागपुर प्रशासन अपनी ओर से संक्रमण को रोकने के हर संभव प्रयास कर रहा है।
गौरतलब है के महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस संक्रमित सबसे ज्यादा लोग हैं।ऐसा बताया जा रहा है के देश के कुल केसेस में से 20 प्रतिशत केस सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के है।
