नागपुर में फैली सनसनी एक ही दिन में आए अब तक के सबसे ज्यादा 14 कोरोना पॉजिटिव केसेस

नागपुर : दरअसल पिछले कई दिनों से बहुत से मरीजों को क्वारंटाइन में रखा गया था। इनमे से कई मरकज में शामिल थे।आज सुबह अाई रिपोर्ट के अनुसार 14 मरीज पाए गए कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है।जिसमे से 8 का संबंध मरकज से है और बाकी के 6 मरीज़ मोमिनपुरा इलाके के है।

एक ही दिन मे इतने मरीजो का संक्रमण नागपुर का अब तक का एक ही दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केसेस का रिकॉर्ड होगया है।इसी के साथ नागपुर में कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 27 से बढ़कर 41 हो गई है।नागपुर के लिए यह गहरी चिंता का विषय है। फिलहाल मोमिनपुरा और सतरांजीपूरा एरिया को सील कर दिया गया है ये दोनों एरिया कोरोना हॉटस्पॉट बन गए हैं। नागपुरवासियों को अब और ज्यादा सतर्कता से रहना होगा क्योंकि धीरे धीरे नागपुर भी इस महामारी की चपेट में आता जा रहा है।

बात करें महाराष्ट्र राज्य की तो लगभग 1761 पॉजिटिव केसेस के साथ राज्य चिंताजनक स्थिति में है ।कुल संख्या में से 208 लोग रिकवर होने की खबर है वहीं 127 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version