मनपा आयुक्त श्री तुकाराम मुंढे ने उठाया सराहनीय कदम ,अब नागपुर में कुछ मेडिकल स्टोर्स 24 घंटे रहेंगे चालू

नागपुर : जहां लॉकडाउन के कारण आमजन में जरूरी सामान के लिए अफरा तफरी मच रही है।वहीं शहर के मनपा आयुक्त श्री तुकाराम जी ने सतत प्रयासों से एक बेहतर मेडिकल व्यवस्था करने की कोशिश की जिसके तहत नागपुर मेडिकल एसोसिएशन ने अलग अलग क्षेत्र में 24 घंटे सेवाएं देने वाले मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ किए है। जिसमे कुछ स्टोर्स लोकमत स्क्वेयर, धनतोली,मेडिकल स्क्वेयर,टेलीफोन एक्सचेंज स्क्वेयर,नॉर्थ अंबाजरी रोड़,नंदनवन,जीएमसी नागपुर,किंग्सवे नागपुर आदि शामिल है।इसके अलावा शहर के बाकी मेडिकल स्टोर्स अपने प्रतिदिन के समयानुसार चालू रहेंगे।

देखा जाए तो शहर का प्रशाशन अपने स्तर पर अच्छे प्रयासों में जुटा है के आम नागरिकों को परेशानी ना उठानी पड़े।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version