पूर्व नागपुर विद्यार्थी विभाग व बजरंग दल महानगर की ओर से छत्रपति शिवाजी को दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण

ऐसा माना जाता है की रायगढ़ में शिवाजी का राज्याभिषेक कर उन्हे छत्रपति की उपाधि दी गई थी। कई इतिहासकारों का यह भी मानना है की आज ही के दिन तथा तिथि से शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था।

पुर्व नागपुर विद्यार्थी विभाग की ओर से इस तिथि के उपलक्ष्य में आज श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का दूध तथा जल से अभिषेक किया गया इसके साथ ही महाराज की पूजा भी की गई साथ ही माल्यार्पण भी किया गया।

यह कार्यक्रम बजरंग दल महानगर संयोजक विशाल जी पुंज एवम विद्यार्थी विभाग‌ प्रमुख रजनीशजी मिश्रा, महानगर प्रचार प्रसार सदस्य अक्षय राघवानी, के मार्गदर्शन में और पूर्व नागपुर विद्यार्थी प्रमुख कुणाल राघवानी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में रितिक मालदार, हर्ष मालदार, पिंकेश नथानी, प्रज्योत चूग, हिमांशु गुप्ता, शुभम मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version