nagpurupdates

8 युवा कांग्रेसी के साथ साथ गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों ने किया सोते हुए प्रधानमंत्री जी को भी गिरफ्तार

आज का अभिनव आंदोलन 

भारतीय युवा काँग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नगरसेवक बंटी बाबा शेळके इनके नेतृत्व में किया गया।बढ़ते हुए पेट्रोल के दामो को देखकर नागपुर के युवा चक्कर आकर गिर रहे है, हमारा प्रयास है कि अस्पतालों के साथ साथ सभी पेट्रोल पंप पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखा जाए अचानक पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को देखकर आज एक साथी पेट्रोल पंप पर आए और पेट्रोल पंप कर्मचारी से पेट्रोल डलवाने के पहले पूछा कि क्या लीटर है पेट्रोल जैसे ही कर्मचारी ने बताया कि सो 100 रुपये है, ग्राहक सीधा जमीन पर चक्कर आकर गिर पड़ा और तभी युवा काँग्रेस के साथी जो कि घर घर जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर तथा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सेवा दे रहे है वो अचानक गिरते हुए ग्राहक को देखकर जो पेट्रोल के दामो को सुनकर अपने होशो हवाज खो चुका था उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मासूम बच्चो के लिए कपड़े भी वितरित किये गए।

ये सब देखते हुए सभी युवा काँग्रेस साथी पेट्रोल पंप पर ही सो गए और सभी ग्राहक भी साथ मे सो गए, ग्राहको का कहना था कि मोदी जी भी सो रहे है तो हम भी जाग कर क्या करे हम भी सो ते है।8 युवा कांग्रेसी गिरफ्तार नगरसेवक बंटी शेळके,इरफान काजी,आकाश गुजर, नयन तरवतकर,सागर चव्हाण,नावेद शेख,स्वप्निल ढोके।प्रमुखता से आज के आंदोलन मे शहरअध्यक्ष तौसीफ खान,आकाश गुजर,इरफान काजी,अक्षय घाटोले,नयन तरवटकर,स्वप्निल ढोके,मोइज शेख,सागर चव्हाण,पीयूष जैस्वाल,मुब्बशिर अहमद,मोंटू गुरव, कुनाल खड़गी,हेमंत कातुरे,राज बोकडे,हितेश गोतमारे,राहुल खैरकर,दीपक चव्हाण,मंसूर भाटी,जसप्रीत संधू,अभिषेक पाटील,निखिल टेम्भूरने, राजेश गुजर,योगेश जामभुलकर,माधव जुगेल,शोएब खान इत्यादि साथी उपस्तिथ थे।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version