nagpurupdates

महाराष्ट्र अनलॉक:अब पांच चरणों में होगा अनलॉक महाराष्ट्र,नागपुर सहित पहले फेज में इन अठारह जिलों से हटेगी पाबंदी

मुंबई : कोरोना महामारी के धीरे धीरे घटते मामलों के साथ ही अब महाराष्ट्र को 5 चरणों में अनलॉक किया जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे कल अर्थात शुक्रवार को अनलॉकिंग शुरू करते हुए नई गाइडलाइन जारी करेंगे।

दरअसल राज्य सरकार ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए सूचित किया कि पहले चरण में 5 प्रतिशत से कम संक्रमण दर वाले सभी जिलों को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा। अर्थात आदेश के बाद से ही इन जिलों में पहले की तरह सब नॉमर्ल हो जाएगा।वहां सैलून से लेकर सभी दुकानें, थिएटर, मॉल खोल दिए जाएंगे। साथ ही शादी समारोह एवं फिल्मों की शूटिंग के लिए परमिशन दे दी जाएगी।आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र के 18 जिले ऐसे हैं जहां, इन्फेक्शन रेट 5 प्रतिशत से कम है। यानी पहले चरण में 18 जिले पूरी तरह से अनलॉक हो जाएंगे।

वहीं मुंबई को दूसरे चरण में अनलॉक किया जाएगा। क्योंकि यहां इन्फेक्शन रेट 5 प्रतिशत से अधिक है।

लेकिन इसके अलावा आम जनता के लिए लोकल ट्रेन में सफर की अनुमति अभी नहीं है।हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि ये नियम सिर्फ दूसरे चरण के लिए लागू होगा।लेकिन जैसे ही मुंबई समेत तमाम जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आएगा आम जनता लोकल ट्रेन में सफर कर पाएगी। अभी के आंकड़े देखें तो दूसरे चरण में सिर्फ पांच जिले ही अनलॉक हो पाएंगे।

इसके साथ ही सीएम उद्धव हर सप्ताह जिले की समीक्षा करेंगे एवम वहां के हालात के मद्देनजर उनके चरण में बदलाव हो सकेगा। और संक्रमण दर के हिसाब से लिस्ट में चेक करेंगे कि आपका जिला कब अनलॉक होगा।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version