nagpurupdates

विधायक रोहित पवार ने नागपुर एनएमसी को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स डोनेट कर दिया सहयोग

कोरोना वायरस के इस दहशत काल में एनएमसी को राज्य के अन्य भागों से सहायता मिल रही है।इसी कड़ी में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने अपने बारामती एग्रो की तरफ से एनएमसी को 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट किए हैं। एनसीपी समूह के नेताओं, नगरसेवकों एवम नगर पदाधिकारियों ने आज नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी को ऑक्सीजन कंसेंटेटर सौंपा। 

दरअसल विधायक रोहित पवार की तरफ से भेजे गए कुल 38 ऑक्सीजन कंसंटेटरों में से 20 नगर आयुक्त को सौंपे गए। विधायक रोहित पवार ने पिछले वर्ष  एक ट्रक सैनिटाइजर की आपूर्ति की थी।वह सतत नागपुरवासियों की मदद कर रहे हैं।एनएमसी शेष 18 कंसंट्रेटर को संभागीय आयुक्त डॉ. संजीव कुमार को सुपुर्द किया गया। ज्ञात हो की बारामती एग्रो द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच सौ आक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं।

निगम प्रशासन की सहायता के लिए यह सराहनीय कदम था। नगर आयुक्त राधाकृष्णन ने यह उल्लेख करते हुए कि 20 ऑक्सीजन संकेंद्रक कई पेशेंट को राहत देंगे, ‘बारामती एग्रो’, विधायक रोहित पवार एवं सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version