नागपुर में संक्रमण मामले बढ़कर 80 के पार होने की खबर

जहां राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं वहीं राज्य के कुछ जिले रेड ज़ोन में चल रहे हैं जिनमें नागपुर,नाशिक,मुंबई,पुणे,अकोला आदि शामिल हैं।बताया जा रहा है नागपुर में 8 नए कोरोना केसेस मिले हैं हालांकि अभी अधिकारियों का कन्फर्मेशन अभी नहीं हुआ है।यह भी सुनने में आया है के 7 नए केसेस का कनेक्शन सतरंजीपुरा क्लस्टर से है।बाकी 1 केस शांतिनगर स्तिथि वृद्ध महिला का है।

कुल मिलाकर सतरंजीपुरा क्लस्टर से 48 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस क्लस्टर से लगभग 144 व्यक्ति क्वारंटाइन में रखे गए हैं।इसके अलावा राजीव गांधीनगर , शांति नगर ,बैरागी पूरा, दलाल पूरा को कन्टेंटमेंट ज़ोन में रखा गया है।

फिलहाल कुल नागपुर की बात करें तो यह आंकड़ा 80 के ऊपर पहुंच गया है।

नागपुर में कोरोना विषाणु के मामलों में आ रही तेज़ी,आज 8 नए मामले मिलने की खबर

Nagpur updates:- नागपुर में कोरोना विषाणु के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।देखा जाए तो कल भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 9-10 थी।सूत्रों के अनुसार आज फिर कोरोना संक्रमण के लगभग 7-8नए मामले सामने आए है।

बताया जा रहा है के कुछ व्यक्ति मायो हॉस्पिटल में तो कुछ एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग 79-80 बताई जा रही है। फिलहाल इन सभी आकंड़ों की अधिकारियों से पुष्टि होना बाकी है।

ऐसा बताया जा रहा है के शहर में संक्रमण के ज्यादा मामले एक तरह की चैन बनने से हो गए।यह चैन सतरंजीपुरा को बताया जा रहा है वहीं के एक व्यक्ति के संपर्क में कई लोग आए थे।हालाकि प्रशासन लगातार कोशिशों में है के यह संक्रमण ज्यादा भयावह स्तिथि ना ले।

नागपुर में बड़ी संक्रमितों की संख्या ,3 और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर

नागपुर :राज्य के साथ साथ नागपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। बात करें तो आज की तो आज नागपुर में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं।सूत्रों की मानें तो इन 3 पॉजिटिव मरीजों में  1 पुरुष ,1 बच्ची और 1 महिला  है।बताया जा रहा है के यह व्यक्ति एमएलए हॉस्टल में क्वारंटाइन में था।इनका सम्बन्ध सतरनजीपुरा के एक कोरोना मरीज़ से था।

हालाकि अभी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कुल मिला कर देखा जाए तो नागपुर में संक्रमितों की संख्या  लगभग 76 हो गई है।

प्रशासन भी सख्ती से पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।और यही अपील भी कर रही है के अपने घर पर रहें सुरक्षित रहें ।लॉक डाउन और सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पालन करें।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने दिया आश्वासन, इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री को सरकार हर संभव सपोर्ट देगी

नागपुर :दरअसल कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण लॉक डाउन के बाद बहुत सी इंडस्ट्रीज चैलेंजेस फेस कर रही हैं।उन्हीं में से एक इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री भी है।

केंद्रीय एमएसएमई व रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री श्री नितिन गड़करी ने नागपुर से ही इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री के रिप्रेजेंटेटिव के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की।श्री गड़करी ने यह भी कहा के एमएसएमई के पास गवर्नमेंट के द्वारा लगभग 5204 करोड़ का फंड आने की संभावना है।इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री को इस मौके को समझते हुए कुछ ऐसा करना चाहिए कि इंपोर्ट का कुछ सब्स्टीट्यूट लेकर हम एक्सपोर्ट की तैयारी करें।

वहीं इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री के रिप्रेजेन्टेटिव ने वर्कस्पेस की कमी,लॉक डाउन की कमी,लॉजिस्टिक की परेशानी वर्किंग कैपिटल आदि की कमी को लेकर चिंता जताई ।साथ ही लॉक डाउन के कारण अाई डिमांड में कमी को लेकर भी बात की। इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव ने इन सब मैटर को लेकर सरकार से सपोर्ट मांगा है।

साथ ही कहा के लॉक डाउन के बाद भी धीरे धीरे प्रोडक्शन को गति में लाया जाएगा यदि रॉ मटेरियल अच्छी क्वांटिटी में मिल जाए तो साथ ही कुछ दिनों में बहुत अच्छी कैपेसिटी से प्रोडक्शन करने के लिए भी रेडी है।

इन सब चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने आश्वासन दिया है के वे फाइनेंस और कॉमर्स मिनिस्टर से इस बारे में बात करेंगे और कोशिश करेंगे के इस सेक्टर को कुछ रिलीफ मिल पाए।

नागपुर में 9 नए कोरोना संक्रमित मिलने की खबर,एमएलए होस्टल में थे क्वारंटाइन

नागपुर शहर के लिए कोरोना संक्रमण दिनों दिन चिंता का सबब बनता जा रहा है।सूत्रों की मानें तो रविवार सुबह कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए है।बताया जा रहा है के सभी 9 पेशेंट एमएलए हॉस्टल में क्वारंटाइन थे और रविवार सुबह मायो हॉस्पिटल से इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आयी है।बताया जा रहा है के शहर का ताजा आकंड़ा 72 पहुंच चुका है।हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

11 कोरोना संक्रमित मरीज़ पिछले कुछ दिनों में ठीक भी हुए हैं जो कि एक अच्छी सूचना है।

इसके साथ ही अगर बात करें राज्य की तो कोरोना केसेस के मामले में संख्या काफी चिंताजनक हो चुकी है।राज्य के मुंबई महानगर में भी कोरोना संक्रमण के काफी ज्यादा मामले हैं।

कोरोना संक्रमण की इस विकट परिस्थिति में मरीज के साथ खुद का ध्यान रखना और सुरक्षित रखना स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक बड़ा चैलेंज है

नागपुर : कहते है के स्वास्थ्य सेवा में आना बहुत नोबल ड्यूटी माना जाता है ।जैसा के सभी जानते है के इस वक़्त देश में कोरोना वॉरियर्स पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कई स्वास्थ्यकर्मियों जैसे डॉक्टर्स,नर्सेज आदि ने अपने विचार और जो चैलेंज फेस कर रहे हैं वो शेयर किया है।उनका कहना है के इस वक़्त ज्यादातर हॉस्पिटल्स में स्वास्थ्य कर्मियों जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है कोरोना वार्ड में या ड्यूटी लगाई जा रही है किन्तु पर्सनल प्रोटेक्शन किट होने के बावजूद मेडिकल स्टाफ को बहुत से चैलेंज फेस करने पड़ते हैं।कई घंटो की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स के उपचार में देने होते हैं।ऐसे में कई बार कोई पर्सनल काम या इमरजेंसी आने पर भी एक बार वार्ड में दाखिल होने पर वह बाहर नहीं आ सकते है इसके कई सुरक्षा कारण होते हैं।

कई स्वस्थकर्मियों की शिफ्ट 6 घंटे की है तो कई की 4 घंटे की ।कुछ लोगों की ड्यूटी हर 14 दिन में अलग अलग अरेंजमेंट के हिसाब से कभी आइसोलेशन वार्ड में है तो कभी कोरोना पेशेंट वार्ड में।ऐसे में कोरोना पेशेंट का तो ध्यान रखना ही है साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।

डॉक्टर्स और नर्सेज को अपने आपको क्वारंटाइन में भी रखना पड़ता है ताकि यदि किसी में कोरोना के लक्षण है तो उससे कोई और संक्रमित ना हो।

इस विकट परिस्थिति में स्वास्थ्य कर्मी जो अपने आपकी जान जोखिम में डाल कर हम सब की जान बचाने में लगे हैं । सच में इस प्रोफेशन को आदर्श प्रोफेशन क्यों कहा जाता है उन्होंने अपने कर्मो से साबित कर दिया है।

लॉक डाउन के दौरान पर्यावरण में हुआ सुधार

नागपुर :एक तरफ तो लॉक डाउन के कारण जैसे सभी तरफ नेगेटिविटी छा गई है लेकिन इसी बीच एक पॉजिटिव बात ये सामने आयी है के पर्यावरण ने अपने आपको हील करना शुरू कर दिया गया है।
दरअसल राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीयूट (NEERI) के शोधकर्ताओं ने नागपुर की एयर क्वालिटी स्टडी में पाया है के लॉक डाउन के दौरान कई दिनों से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहुत ही कम होने के कारण एयर पार्टिकल पहले की अपेक्षा काफी शुद्ध हुए हैं।
इस स्टडी का नाम दिया गया था “इम्पैक्ट ऑफ़ लॉक डाउन ओन एयर क्वालिटी ऑफ नागपुर” इसे प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर नील कमल ने पहले और बाद के डाटा को एनालाइज किया।बताया जा रहा है के इससे जुड़ा एक प्रेस रिलीज भी दिया गया है जिसमें इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। इस अध्ययन की पहली अवधि 20 फ़रवरी से 20 मार्च की रखी गई थी और दूसरी अवधि 21 मार्च से 17 अप्रैल की रखी गई ।दोनों ही अध्ययन में पाया गया के शहर की एयर क्वालिटी में काफी सुधार आया है।
बताया जा रहा है के CSIR NEERI ने कॉन्टिनुएस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन सिविल लाइन्स नागपुर में इंस्टाल किया गया था।
लॉक डाउन के कारण वातावरण में अच्छा सुधार आया है और मेजर वायु प्रदूषक PM 10 और PM 2 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड या सल्फर डाइऑक्साइड आदि की मात्रा हवा में कम हो गई है।
देखा जाए तो यह पर्यावरण के लिए एक अच्छा समय रहा वातावरण भी शुद्ध हुआ।

नागपुर में 30 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर,संक्रमण का कारण रिश्तेदार से संपर्क बताया जा रहा है

नागपुर : शहर में कोरोना का कहर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार को शहर के एक 30 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।सूत्रों की माने तो 30 वर्षीय शांतिनगर नगर निवासी ,सतरंजीपुरा में किसी रिश्तेदार के संपर्क में आया था। 10 अप्रैल से ही युवक आइसोलेशन में रखा गया था। युवक के सैम्पल्स लिए गए थे जो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।फिलहाल युवक को मेयो हॉस्पिटल में उपचार के लिए रखा गया है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है के सतरंजीपुरा में एक कोरोना पॉजिटिव 68 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हो गई थी।पर उसके पहले कई रिश्तेदार उसके संपर्क में आए थे उसी में से एक युवक शांति नगर रहवासी 30 वर्षीय युवक बताया जा रहा है इसके अलावा संपर्क में आए लगभग 22 रिश्तेदारों को भी आइसोलेशन में रखा गया है।हालाकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कई संस्थाओं को आइसोलेशन सेंटर के रूप में चुना है।प्रतिदिन अनेकों कोरोना सैम्पल्स की नियमित जांच भी हो रही है।

शुक्रवार को गिट्टीखदान परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया था। किन्तु कुछ युवक बेफिजूल घूमते नजर आए पुलिस ने दण्ड के तौर पर युवकों को उठक बैठक लगाने की सजा दी और चेतावनी दे कर उन्हें घर का रास्ता दिखा दिया।

नागपुर: 4 नए कोरोनोवायरस मामलों की सूचना दी गई;

*राज्य में हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 के पार , नागपुर में आज कुछ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर*

नागपुर :राज्य की बात करें तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के पार हो चुका है।शासन निरंतर इन आंकड़ों पर नजर रखे हुए है और इसे नियंत्रित करने के लिए अनेकों अनेक उपाय किए जा रहे हैं।किन्तु राज्य के कुछ जिलों में मरीजों की संख्या बड़त में है इन्हीं में से एक नागपुर है।
सूत्रों की माने तो आज कुछ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आनी थी।बताया जा रहा है आज शहर के 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव अाई है।जिन 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई है उसका संबंध सतरंजीपुरा से बताया जा रहा है।इस तरह से देखा जाए तो नागपुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगभग 63 के आस पास है।हालाकि अभी आकंड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिलहाल प्रशासन लगातार प्रयासरत है और वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कदम भी ले रहा है।जनता से यही आग्रह है कि वे संयम बरतें और घर पर रहें। जिससे संक्रमण से बचा जा सके।

मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे यांचे आदेश : प्रभाग १० आणि प्रभाग १२चा परिसर सील

नागपूर: मनपा आयुक्तांनी जारी केलेल्या आदेशानुसार मंगळवारी झोन क्रमांक १० अंतर्गत प्रभाग १० आणि धरमपेठ झोन क्रमांक २ अंतर्गत प्रभाग १२च्या दक्षिण-पूर्वेस गिट्टीखदान पोलिस स्टेशन, दक्षिण-पूर्वेस पारसी सिमेटरी एंट्री पॉईंट, दक्षिणेस पारसी सिमेटरी साउथ पॉईंट, दक्षिण-पश्चिमेस ताज किराणा, पश्चिमेस निर्मल गंगा कॉम्प्लेक्स, पश्चिमेस गिट्टीखदान चौक काटोल रोड, उत्तर-पश्चिमेस वेल्कीन मल्टीस्पेशालिस्ट हॉस्पीटल, उत्तरेस कॅप्स रिजेकन्सी, उत्तर-पूर्वेस श्री रामदेवबाबा टेंम्पल प्रतिबंधित क्षेत्र म्हणून घोषित करण्यात आले आहेत. सदर भागात येणारे व जाणारे सर्व मार्ग तात्काळ बंद करून या भागाच्या सर्व सीमा आवागमनासाठी पुढील आदेशापर्यंत बंद करण्यात येत असल्याचे आदेशात नमूद करण्यात आले आहे. सदर भागातील नागरिकांना प्रतिबंधित क्षेत्राच्या बाहेर जाण्यास व प्रतिबंधित क्षेत्राबाहेरील नागरिकांना या क्षेत्रात येता येणार नाही. नागपूर महानगरपालिका क्षेत्रातील मंगळवारी झोन अंतर्गत प्रभाग क्रमांक १० या भागात कोरोनाबाधित रुग्ण आढळल्याने त्याचा प्रादुर्भाव शहरातील अन्य भागामध्ये होउ नये म्हणून नागरिकांच्या सुरक्षेच्यादृष्टीने प्रभाग १० आणि धरमपेठ झोन अंतर्गत प्रभाग १२चा परिसर सील करण्याचे आदेश मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे यांनी दिले आहेत. शासकीय व निमशासकीय सेवेतील अत्यावश्यक सेवेत कार्यरत असणारे अधिकारी व कर्मचारी, आवश्यक तातडीची वैद्यकीय कारणे तसेच अंत्यविधी, वैद्यकीय सेवेशी संबंधित खाजगी डॉक्टर, परिचारीका, मेडीकल स्टोअर्स दुकानदार, पॅथॉलॉजिस्ट, रुग्णवाहिका, पोलिस विभागामार्फत पासधारक असलेले जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा करणारे व्यक्ती यांना या आदेशातून वगळण्यात आले आहे.

Exit mobile version