बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद ,जिला सत्र न्यायालय में लगी भीड़ ,जज ने दिए भीड़ ना बढ़ाने के आदेश

नागपुर :सरकार की इतनी चेतावनियों के बावजूद आम नागरिक कोरोना जैसी घातक बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं। इसका एक उदाहरण आज दोपहर 12 बजे लगी जिला सत्र न्यायालय में उमड़ी लोगों की भीड़ से आप लगा सकते हैं। हालाकि लोगों के ज्यादा संख्या में वहां आने का कारण हम समझ सकते हैं।

लेकिन जब देश एक घातक संक्रमण से लड़ रहा है ऐसी स्तिथि में आम नागरिक का व्यवहार जिम्मेदाराना होना आवश्यक है। अन्यथा हम अपने आपको कोरोना जैसे संक्रमण से कैसे सुरक्षित रख पाएंगे।

लोगों की उमड़ी हुई भीड़ देख कर जज ने लोगों को भीड़ में एकत्रित ना होने के आदेश दिए हैं। क्योंकि इस समय किसी एक जगह पर इकट्ठा होना कोरोना वायरस को निमंत्रण देना है।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version