नागपुर में हुआ रिकॉर्ड वैक्सिनेशन,एक ही दिन में शहर में 36584 को लगा वैक्सीन

नागपुर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सिनेशन और संबंधित गतिविधियां तीव्र हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को शहर में 36584 लोगों का रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 33470 लोगों को महानगर पालिका तथा शासकीय केंद्र तथा 3114 को निजी केंद्रों पर वैक्सीन दिया गया।

45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 11 से 5 बजे तक वैक्सिनेशन किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दाेनों तरह से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।वर्तमान में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए कोवैक्सीन मेडिकल,डॉ. बाबासाहब अंबेडकर हॉस्पिटल और स्व. प्रभाकर दटके महानगर पालिका महल रोग निदान केंद्र में सेकंड डोज के लिए उपलब्ध है।

Published by

Nagpur Updates

Nagpurupdates is your local/Digital news, entertainment, Events, foodies & tech website. We provide you with the happening news, Page3 Contain and all about Nagpur Foodies & Infrastructure from the Nagpur and world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version