फडणवीस को कड़ी टक्कर दे चुके आशीष देशमुख ने अमरावती में संभाला मोर्चा अब चुनावी मुकाबला होगा देखने लायक

नागपुर : पूर्व विधायक डॉ आशीष देशमुख ने अब अपना मोर्चा अमरावती शिक्षा क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है। ऐसा समझा जाता है कि वह यहां से लड़ने के लिए वे खुद का परीक्षण कर रहे है। यदि वे इस चुनाव में कूदते हैं, तो चुनाव अच्छा होने की संभावना है। 

आशीष देशमुख काटोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे।हालांकि, विदर्भ के विकास को लेकर भाजपा के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।कांग्रेस ने उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री और विपक्ष के मौजूदा नेता देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ खड़ा किया था। 

देशमुख ने पहली बार कड़े चुनाव का सामना किया था,जो एकतरफा लग रहा था। उन्होंने भाजपा के एक लाख मतों के दावे को खारिज कर दिया,और फडणवीस को कड़ी टक्कर दी थी इसके साथ ही फडणवीस सिर्फ 49,000 मतों के अंतर से चुने गए।

देशमुख राज्य द्वारा नियुक्त विधान परिषद के लिए जोर दे रहे थे। उनके नाम की भी चर्चा थी। लेकिन अब उन्होंने अमरावती शिक्षा क्षेत्र में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। यदि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे को देशमुख के खिलाफ महागठबंधन द्वारा नामित किया जाता है, तो बड़ी तकरार हो सकती है। राजनीतिक मायनों में यह कहा जा रहा है कि देशमुख का परीक्षण अब हो ही चुका है ।

मॉडल मिल्स चौक पर सुरक्षा की अनदेखी , खेलकूद के लिए पड़ती है बच्चों की भीड़

नागपुर : बात है शहर के केंद्र में बने मॉडल मिल्स चौक की यहां कई तरह के वहां पार्क रहते हैं कार पार्क रहती है।यहां एक निगम स्कूल और एक निगम सफाई कार्यालय भी है।

यहां हर दिन बच्चे क्रिकेट,मल्लखंभ और बास्केटबॉल खेलते हैं।लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों का यहां रोज़ का खेलना कूदना और अन्य गतिविधियां रहती हैं।अब ऐसे में बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में है। गाड़ियां भी आती जाती रहती हैं।इस स्तिथि में बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी है।

अधिकारियों को भी इस बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है।किन्तु वे इस और ध्यान ही नहीं दे रहे या अनदेखी कर रहे हैं इस पर अभी भी प्रश्न है।

कुम्हारपुरा में लक्ष्मीजी के आगमन की आशा , बाजारों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद

देखा जाए तो यह वर्ष कोरोना महामारी के चलते आर्थिक,मानसिक व शारीरिक त्रासदी लेकर आया था। अभी भी संकट टला नहीं है किन्तु त्यौहारों के आने से सभी को उम्मीद है के उनका व्यवसाय शायद धीरे धीरे ही सही पटरी पर आयेगा।

इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं लॉक डाउन व कोरोना के चलते आर्थिक मार झेल रहे क्षेत्र कुम्हारपूरा की।लॉक डाउन के खुलते ही अब लोगों में  कोरोना का भय भी कम होगया है बाजार भी खुल गए हैं ।इस बार कुम्हारों ने दीवाली पर लक्ष्मी मां के आगमन की आशा करते हुए फिर से अपने काम का प्रारंभ किया है।

उनको आशा है के मां लक्ष्मी दीवाली पर उनके लिए सुख समृद्धि लेकर आएंगी और फिर से बाजारों में पहले सी रौनक रहेगी ।

महामेट्रो का सराहनीय प्रयास 31 अक्टूबर से ई वाहनों को विशेष सुविधा

महामेट्रो ने पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने की ओर एक उठाया सराहनीय कदम उठाया है।महामेट्रो के एयरपोर्ट स्टेशन पर 31 अक्टूबर से इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग व पार्किंग की शुरूआत की जा रही है। इससे ई स्कूटर्स के उपयोग को प्रोत्साहन भी मिलेगा और आमजन में ई वाहनों को लेकर जागरूकता भी आएगी।

स्टेशन से उतरते से ही यात्रियों को ई स्कूटर की सुविधा मिलेगी।इसके साथ ही छोटे ई वाहनों जैसे कम स्पीड के स्कूटर,ई साइकिल,ई रिक्शा के लिए शुरुआती 2 महीनों के लिए यह सुविधा मुफ्त रहेगी।सोमवार सुबह 6 से 10 व शाम 5-10 यह सेवा मिलेगी इसके बाद 10 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से चार्ज देना रहेगा।

नागपुर के आसमान में 31 अक्टूबर को चांदनी बिखेरेगा “ब्लू मून”

नागपुर : 31 अक्‍टूबर हम सभी के लिए विशेष दिन होने वाला है क्योंकि इस दिन आसमान में “ब्लू मून” दिखेगा। इस शनिवार को इस दौरान एक महीने के अंदर दूसरी ऐसा मौका आने वाले है जब दुर्लभ “पूर्ण चंद्र” आसमान में अपनी चमक बिखेरेगा हुआ। 

वैसे सामान्‍य तौर पर एक महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या आती है लेकिन ये विरल  दुर्लभ होता है कि एक महीने में 2 बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) होती है और ऐसे दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ की संज्ञा दी गई है।नागपुर में 31 अक्‍टूबर को रात्रि 8 ऐसा ही संयोग पड़ने वाला है।

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने सीताबर्डी मेट्रोस्टेशन को दिया प्लेटिनम स्टेशन का सराहनीय दर्जा

नागपुर महामेट्रो आए दिन नए नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहा है इसी कड़ी में नागपुर के सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन ने नया एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए ” इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल” से प्लैटिनम स्टेशन का दर्जा प्राप्त किया है।

दरअसल सीताबर्डी इंटरचेंज का निर्माण बहुत ही आकर्षक ढंग से हुआ है इसकी एल आकर की इमारत को सर्वसुविधा युक्त बनता गया है। यह आकर्षक 5 मंज़िल इमारत मेट्रो स्टेशन पर हर मंजिल पर अलग अलग सुविधाएं दी गई है। पहली मंज़िल पर टिकिंग काउंटर दूसरी मंज़िल और तीसरी मंज़िल पर मेट्रो पार्किंग बाकी ऑपरेशनल सेंटर्स भी रखे गए हैं।

स्टेशन अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है पिछले कई वर्षों से इस पर काम चल रहा था।

मास्क पहना है? सुरक्षा नियमों का पालन किया ? – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिवाइस रखेगा नजर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के साथ ही अब कई कम्पनियां इससे लड़ने के लिए और बचने के लिए नई नई तकनीक ला रही हैं।इसी कड़ी में बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कम्पनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित आईरिस नाम का उपकरण तैयार किया है।

इस उपकरण की विशेषता यह है के स्थानों जैसे चौराहों या मॉल्स या सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को संशोधित कर किस व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं? कितने लोग सोशल डिस्तंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं।कितने लोगों ने पीपीई किट पहना है या नहीं इसकी रियल टाइम में जानकारी देगा। 

एक बार में 30 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को संशोधित करने की क्षमता भी इस उपकरण में है।फिलहाल बेंगलुरु स्थित यह कम्पनी इस उपकरण के साथ कई देशों के लिए काम कर रही है। उपकरण द्वारा किसी भी व्यक्ति की गोपनीयता भंग ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है।इस तरह के उपकरण से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने की अच्छी कोशिश की जा सकती है।

भारत में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंपनियां इस तरह के उपकरण बना रही हैं क्योंकि भविष्य में इसकी डिमांड बढ़ सकती है।और टेक्नोलॉजी के लेवल पर यह एक अच्छा प्रयास भी है।

आरयूबीवर काम, नागरिकांचे हाल: सदरच्या फे-याने लोक अस्वस्थ

नागपूर:- कामठी रोडवरील गद्दीगोदामजवळील रेल्वे अंडरब्रिजवर गेल्या अनेक दिवसांपासून काम सुरू आहे. यामुळे कामठी रोड गद्दीगोदाम ते कडबी चौक असा बंद झाल्याने नागरिकांचा त्रासात वाढ झाली आहे. या रस्त्यावर, दररोज महत्त्वाच्या कामाने येणेजाने करणारे नागरिक बॅरिकेड्स पाहून त्रस्त होतात. प्रत्येकचजण इथे उभे असलेल्या गार्डला विचारतो की ते केव्हा उघडतील. पण कोणीही उत्तर देण्यास तयार नाही. कोणतीही नागरि माहिती नाही किंवा कोणताही चांगला सर्व्हिस रोड नाही. फक्त बॅरिकेडने रस्ता बंद करुन ठेवण्यात आला आहे. वाहन चालक शिव्याशाप देत वळून परततात.

उखडलेला रस्ता बनवला सर्व्हिस रोड: महामार्ग थांबवून पर्यायी बनवलेला रस्ता आधीच उकरलेला असल्याने नागरिकांची अडचण वाढली आहे. कडबी चौक ते बर्डीकडे जाण्यासाठी मंगळवारी सदरकडे जाणार्‍या आरओबी उड्डाणपुलाचा मार्ग देण्यात आला आहे. यानंतर मंगळवारीहून गडडीगोदामकडे जाणारी गल्ली आहे.

या रस्त्यावरचा अडथळा येऊ नये म्हणून काही लोक सदरच्या सखाराम मेश्राम चौककडे वाटचाल करतात परंतु ते सदरच्या रहदारीत अडकतात. त्यामुळे लोकांना परत वळून एलआयसी चौकात पोचत पुन्हा गद्दीगोदाम चौक करत एलआयसी चौक जावे लागेल. सदरहून फिरण्यात फेरा पडतोय तर दुस-या बाजूस गल्लीत प्रवेशल्यास बेकायदा रोड ब्रेकर्सला सामोरे जावे लागते.

आधीच, आरओबीचा थर इतका खराब झाला आहे की येथून निघताना वाहनांचे पार्ट हलतात. हा मार्ग खराब असल्यामुळे वाहने हळू चालवावी लागतात. मोठमोठे खड्डे आणि रस्त्यावर उभे ब्रेकर देखील डोके खराब करतात. यानंतर गद्दीगोदामच्या रस्त्यावर दुरुस्तीसाठी येणार्‍या वाहनाच्या रांगामधून जावे लागते.

बीजेपी ने शुरू कि निकाय चुनाव की तैयारी ,शहर के 201 प्रमुख पदाधिकारियों को मिला आमंत्रण

नागपुर : दरअसल जल्द ही नागपुर शहर में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।इसी के चलते सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसी सिलसिले में एक सभा कि जिसमें शहर के लगभग 201  प्रमुख भाजपा नेताओं को आमन्त्रित किया गया था ।इस सभा में उपस्थित सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर बीजेपी के 3 दिग्गज नेता नितिन गड़कारी ,देवेन्द्र फडणवीस व बावनकुले की उपस्थिति में यह सभा हुई।इसी कड़ी में बीजेपी के नगर अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके को भी सम्मानित किया गया साथ ही 3 महामंत्री, 21 उपाध्यक्ष, 6 संपर्क प्रमुख ,20 मंत्री के साथ ही और भी पार्टी के प्रमुख चेहरे शामिल हुए।

नागपुर के उत्तर पूर्व ने महसूस किए भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 3.3

कोरोना संक्रमण के साथ ही अब प्राकृतिक आपदाए भी आमजन को परेशान कर रही है।नागपुर में सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर कई स्थानों पर भूकंप से धरती हिलने की जानकारी मिली है। यह भूकंप सुबह 4:10 बजे नागपुर के उत्तर-उत्तरपूर्व में 96 किमी दूर दर्ज किया गया .

इसके साथ ही नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही।फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है के रविवार को नाशिक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही थी।

Exit mobile version