मेयर पर फायरिंग मामला: जांच सी.आई.डी. को

नागपुर:- विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान, मेयर संदीप जोशी के वाहन पर दो पहिया वाहन से आए दो लोगों ने गोलीबारी की। चार गोलियां उनकी कार में घुस गई थीं, लेकिन सौभाग्य से कोई भी घायल नहीं हुआ था। तब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा को सौंप दी थी। गृह मंत्रालय ने अब सीआईडी ​​को जिम्मेदारी सौंप दी है ताकि जांच और अधिक उपयुक्त तरीके हो सके। महापौर पर फायरिंग असल थी या नकली, इस तरह की चर्चाए बीच में फैल गई थी। इसलिए, नागपुरवासी भी बेताब हैं कि सीआईडी को इस मामले में क्या सफलता मिलेगी।

मेयर जोशी 17 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह के लिए जामठा रोड स्थित रसरंजन ढाबा गए थे। वह रात करीब 12 बजे कार्यक्रम खत्म करने के बाद लगातार सात कारों के साथ घर लौट रहे थे। लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहने दो युवकों ने मेयर जोशी की आखिरी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

जिनमें से चार गोलियां वाहन में घुस गईं। जोशी खुद कार चला रहे थे। अचानक गोली चलने से सभी सात वाहन तुरंत रुक गए। दोनों हमलावर दोपहिया वाहन पर बैठकर भाग गए। कार में सवार दोस्तों ने पुलिस को फोन किया। कुछ ही मिनटों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।‌‌

क्राइम ब्रांच की नाकामी? : अधिवेशन के दौरान, मुख्यमंत्री ने विश्वास के साथ महापौर पर हमले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी थी। हालांकि, लगभग सात महीनों के बाद, अपराध शाखा मामले की जांच करने में सक्षम नहीं हुई है। क्या यह जांच विफल रही? ऐसा संदेह पैदा हो गया था। इसलिए, गृह मंत्रालय ने अब सीधे सीआईडी ​​को जांच सौंप दी है।

सीआईडी ​​की जांच जारी: सीआईडी ​​के अधिकारियों ने मेयर जोशी पर शूटिंग की जांच शुरू कर दि है। पता चला है कि सीआईडी ​​ने अब तक अपराध शाखा से जांच फाइलें, सबूत, सीडीआर और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। चर्चाए यह भी चली थब कि “यह असल शूटिंग नहीं थी, केवल एक जालसाजी थी” इसलिए अब नागपुरवासी भी सीआईडी ​​जांच में क्या सामने आएगा इसके इंतजार में हैं।‌‌

आबकारी विभाग ने मारा छापा ,जप्त हुई लाखों की अवैध शराब

नागपुर : आज सुबह कॉटन मार्केट ऑफिस में शुरू हुई कार्यवाही ।दरअसल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकाने पर आज सुबह छापा मार कर लाखों की शराब जब्त की है ।

बताया जा रहा है के छापेमारी की बड़ी कार्यवाही है इस कार्यवाही में अभी तक 5 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है के बरामद की गई शराब की कीमत मार्केट में लाखों की है। फिलहाल इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है ।

इस तरह का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी आबकारी विभाग कॉटन मार्केट में छापेमारी की कार्यवाही कर चुकी है।

Maha Metro feeder service for MIHAN starts

The Maha Metro finally launched its feeder service to the companies operating in Mihan from Khapri Mihan station. The facilities were inaugurated through the hands of Dr. Brijesh Dixit, managing director of Maha Metro.

The Maha Metro had prepared to enter 16 separate memoranda of understanding for the feeder service. Employee working hours in various companies based in Mihan vary. Therefore, there was a need to provide adequate computing facilities from their home to the metro station and from the Metro station to their place of work.

Given this need, through the joint collaboration of Kinetic Green, KHS Associates, Patni Automobile, Ride e-Bounce, and Bharat Vikas Parishad, vehicles such as e-rickshaw, e-scooter, e-bike, LPG car, and LPG rickshaw have been pressed into service. Later feeder service was in operation from Khapri Metro Station, in the form of e-cycle and buses.

Workers at the organization also expressed excitement about the launch of these new services. More than 10,000 employees working at various Mihan companies will benefit and the services will provide direct and indirect jobs to over 30,000 people.

18-yr old boy in Gandhibagh was robbed of Rs 40,000 in cash

Nagpur: An 18-year-old boy was robbed of Rs 40,000 cash that had been withdrawn from his father’s bank account in Gandhibagh on Friday afternoon. The complainant, Jatin Narendra Makode (18), resident of Plot No. 26, near Mother Teresa Convent, Ashirvad Nagar Lane 11, Ajni, withdrew Rs 40,000 from his father’s account at Union Bank of India, Gandhibagh Branch, about 2.45 pm on Friday.

He kept the money in the pants packet and went to a nearby lane where his motorcycle was parked. Upon reaching the motorcycle, Jatin took the cash from his pants packet and keeipng it in his motorcycle utility box. At the same time, a 20-25-year-old unidentified person came close to Jatin and snatched Rs 40,000 cash in a flash and fled away before Jatin could raise an alarm.

Tehsil API Ramdas Patil, acting on the complaint of Jatin, registered a case under IPC Section 379 and launched a hunt to nab the robber.

नैवेद्यम होटल में हुई चोरी , शादी से 3 लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर

नागपुर : इन दिनो शादियों का सीजन चल रहा है।देखा जाए तो शादियों में व्यस्तता के कारण वर वधू पक्ष के लोग अपने सामान पर विशेष नजर नहीं रख पाते ऐसे में मौका पाकर चोर गहनों और पैसों पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला सामने आया है सूत्रों की माने तो कल दोपहर नैवैद्यम होटल में शादी की व्यस्तता में घरवालों के साथ चोरी की वारदात होगई ।

ऐसा बताया जा रहा है के लगभग 3 लाख के गहनों की चोरी हुई है।हालाकि अभी पूरी तरह से घटना की तफ़्तीश होना बाकी है। लेकिन पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि चोरी की घटना में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।अब ऐसी स्तिथि में पुलिस विभाग इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाएंगे यह देखने वाली बात होगी।

ऐसे में शादी की तैयारियों के साथ वर वधु पक्ष को अपने सामान और गहनों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है।

Exit mobile version